सागर/बीना- रोजी रोटी कमाने आये 20 साल के मजदूर की गयी जान

सागर जिले के बीना थाना अंतर्गत बारधा गांव के पास साइलो केंद्र में बने पिट की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी वहीं एक मजदूर घायल हुआ
है। बताया गया की बीना के बारधा-सेमरा गनपत रोड पर स्थित साइलो केंद्र में बने पिट की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें 20 साल का मजदूर हसीन मलबे में दब गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक बारधा के अनाज खरीदी केंद्र जिसे पनामा एग्रीकल्चर कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है। जहां मजदूरों द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के बगैर ही दीवार तोड़ने का काम कराया जा रहा था। जहाँ अचानक पिट की दीवार के ढह जाने से एक लमतारा जिला पन्ना के मजदूर की मौत हुई। उसे निकालते समय दूसरा मजदूर धन्नू आदिवासी घायल हुआ। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर की।


By - sagar tv news
06-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.