DFO को हटाओ नहीं तो हमारी हड़ताल जारी रहेगी बोले वनकर्मी || SAGAR TV NEWS ||

 

डीएफओ को यहाँ से हटाया जाए नहीं तो सभी वनकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। ये कहना है एमपी के छतरपुर में वनकर्मियों का। दरअसल डीएफओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ वन विभाग में पदस्थ कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों से बात करने भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक महेंद्र सिंह धाकड़ भी आये और हमा काष्टागार में हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही हड़ताल खत्म करने को कहा। लेकिन हड़ताली वनकमीँ इससे मानने को तैयार नही हुये उनका कहना है की जब तक डीएफओ अनुराग कुमार को छतरपुर से हटाया नही जाता तब उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बैठक के बाद हड़ताली वनकर्मियों ने डीएफओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही हड़ताली वनकर्मियों से बाद करने आये अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि कर्मचारियों से बात की उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
वनकर्मी इस मांग पर अड़े हैं की जब तक डीएफओ को हटाया नहीं जायेगा तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
05-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.