रामसहाय पांडे समेत पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान


हाल ही में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित होने वाली शख्सियतों के नामों की घोषणा की है। जिसमें मध्य प्रदेश के पांच लोग शामिल हैं। वहीँ शुक्रवार को भोपाल, डिंडोरी,सागर, छतरपुर जिले की पद्मभूषण से सम्मानित हस्तियों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित निवास पर सम्मान किया। गौरव की बात ये है। की इसमें सागर के लोक कलाकार रामसहाय पांडे का नाम भी शामिल है। जिनकी उम्र 94 साल है जिन्होंने देश और दुनिया में राई नृत्य को पहचान दिलाई। जब सीएम ने सम्मान किया तो रामसहाय पांडे अपने आपको रोक नहीं पाए और राई गाकर वहीँ थिरकने लगे।
बता दें की चिकित्सा के क्षेत्र में स्व. डॉ. एन.पी. मिश्रा, कला के क्षेत्र में दुर्गाबाई व्याम, अर्जुन सिंह धुर्वे और रामसहाय पाण्डेय, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अवध किशोर जड़िया को भारत सरकार पद्मश्री से सम्मानित करेगी। वहीँ इससे पहले प्रदेश की इन हस्तियों से सीएम ने मुलाकात की और शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।


By - sagar tv news
04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.