सागर/बंडा- एक्सीडेंट में दो युवकों की जान जाने के बाद सड़क पर किया जाम || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बंडा क्षेत्र से बीते दिन दर्दनाक हादसा सामने आया था। जहाँ उल्दन के पास कंजी तिराहा पर एक डंपर ने बाईक को रौंद दिया था। इसमें दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीँ एक युवक की हालत गंभीर थी जिसे अस्पताल में भर्ती किया था। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोड पर जाम लगा दिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीओपी उमराव सिंह बहरोल पुलिस के साथ पहुँचे। समझाइश के बाद भी चक्काजाम नहीं खुलने पर बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी, अपर कलेक्टर अखलेश जैन पहुँचे और पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की तत्कालिक सहायता देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब 5 घंटे तक चला चक्का जाम को खोला गया।