बेटियों को बचाने में बहाया खून, 3 की गई जान | TOP_10_MadhyaPradesh 03/02/2022 || STVN INDIA ||

 

सीहोर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत
सीहोर जिले के आष्टा तहसील में पीपल की सामरी गांव में बंजारों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों तरफ से जमकर धारदार हथियार चले। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाइवे पर डंपर भिड़े, एक की मौत
ग्वालियर में बिलौआ से गिट्‌टी भरकर इटावा के लिए निकले डंपर में अचानक सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला डंपर ग्वालियर की ओर से आ रहा था। अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ा और हवा में लहराते हुए रॉन्ग साइड आकर बिलौआ से आ रहे डंपर से टकरा गया


सागर में 8 संक्रमितों में मिला डेल्टा+
सागर में कोरोना की तीसरी लहर में भी कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट कहर दिखा रहा है। दिसंबर में भेजे गए सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग से आई रिपोर्ट में 8 मरीजों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसमें खिमलासा निवासी 35 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई थी।

न्याय नहीं मिला तो इन्हें नक्सली बना दूंगा
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजा पटेरिया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए पुलिस अधिकारियों को धमकी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे उन्हें नक्सली बना देंगे। आदिवासियों का आरोप है कि वन विभाग ने पुलिस की मदद से वन भूमि पर खड़ी उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है।

भिंड में ओले गिरे
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तेज ठंडी हवाओं का भोपाल और इंदौर समेत पूरे प्रदेश में असर नजर आया। इससे दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। वहीं भिंड में गुरुवार शाम ओले गिरे।अब रात का पारा भी नीचे आने की संभावना है। यह 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।



आदेश का BMC के डॉक्टर ने किया विरोध
बूस्टर डोज नहीं लगवाने वालों का वेतन रोकने का आदेश सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जारी किया है। आदेश जारी होते ही विरोध शुरू हो गया है। सागर बीएमसी में पदस्थ एनिथिसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन ने शासन के आदेश का विरोध किया है।

इंदौर की सेक्सटॉर्शन गैंग
सोशल मीडिया पर लड़कों की न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों युवक 10 दिन पहले ही शिवुपरी से आए थे। चारों ने इन्हीं दस दिनों में 200 से ज्यादा युवाओं को ब्लैकमेल किया है।

MP विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। 25 मार्च तक चलने वाले 19 दिन के बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होगी। सत्र के पहले दिन यानी 7 मार्च राज्यपाल मंगुभाई पटेल अभिभाषण देंगे। ऐसी संभावना है कि राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।


कोर्ट की शरण में गे पति से परेशान पत्नी
इंदौर में समलैंगिक पति के खिलाफ उसकी पत्नी तीसरी बार कोर्ट की शरण में पहुंची। वह पति की हरकतों की वजह से अलग रह रही है। कोर्ट ने दोनों के मामले में पति को भरण-पोषण देने के आदेश दिये थे। बावजूद इसके पति अपनी पत्नी को भरण पोषण नहीं दे रहा था।

MP का पहला डेयरी स्टेट जबलपुर में
जबलपुर में प्रदेश का पहला डेयरी स्टेट विकसित किया गया है। 50 एकड़ में फैले परिसर में 70 प्लाट डेयरी संचालकों को मिलेंगे। इस परिसर में 10 हजार पशु रखे जा सकते हैं। डेयरी से निकलने वाली गोबर से यहां बिजली बनाने का प्लांट भी स्थापित हो रहा है। 


By - Sagar tv news
03-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.