सागर में डेयरी विस्थापन का काम हुआ शुरू कलेक्टर पहुंचे देखने

सागर में लम्बे समय से डेयरी विस्थापन की मांग की जा रही है। जिसका काम शुरू हो गया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार के साथ रतौना में डेयरी व्यवस्थापन के लिए किये जा रहे कामों का निरीक्षण किया। साथ ही चल रहे अधोसंरना कार्यों के संबंध में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से जानकारी ली। वर्तमान में यहाँ 4 कि

लो मीटर लम्बाई और 15 मीटर चौड़ाई सी.सी.एप्रोच रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही रास्ते के बीच में आने वाले नाले जिस पर पुलिया का निर्माण किया जाना है। इस का जायजा लेेते हुये कलेक्टर ने स्थल पर पानी की उपलब्धता की जानकारी लेते हुये कहा कि इस जगह पर नाला और कड़ान नदी होने से पशुओं के हिसाब से इस स्थान को उपयोग बताते हुये बोले कि क्षेत्र में और ज्यादा पानी की उपलब्धता के लिए तालाब और नाले के अलावा कड़ान नदी पर स्टाम्प डेम बनाने कहा। वहीँ यहाँ पशु पालकों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुये निगमायुक्त ने बताया कि निर्माण किया जाना है। पाईप लाईन के माध्यम से पशु पालकों के प्लाटों पर पानी पहुँचाया जाएगा। लेकिन इसमें 1 साल का समय लगेगा।
पहले फेस में पशुओं के हिसाब से अलग-अलग प्लॉट होंगे। जिसमें पानी, बिजली और सड़क की व्यवस्था का काम निगम करेगी।


By - sagar tv news
03-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.