एमपी विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च तक, 13 बैठकें होंगी, अधिसूचना जारी || SAGAR TV NEWS ||
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च के बीच होगा। इस दौरान 13 बैठकें होंगी। इसके लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गई है। सत्र बुलाने को लेकर विधानसभा की तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान मध्य प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही अन्य जरूरी कामों को निपटाया जाएगा। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 7 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी की है। विधानसभा के सचिव एपी सिंह ने भी विषय और कार्य पत्रक जारी किए हैं। इसके अनुसार 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा 9 और 10 मार्च को होंगी।