मकान पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच सड़क पर क्या हुआ ये || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावीर नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर पत्थरबाजी हुई। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक पूरा मामला एक मकान पर मालिकाना हक का है। एक पक्ष इस समय इसी मकान में रहता है और उसके पास मकान के कागजात है। वहीं दूसरा पक्ष इस मकान पर अपना हक जता रहा है। दूसरा पक्ष इसी बात को लेकर विवाद करने लगा। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर बाद में बात पत्थरबाजी तक पहुंच गई। इस पूरी घटना से आसपास के रहवासियों के साथ ही सड़क से गुजरने वाले राहगीर दहशत में आ गए। हालांकि पत्थरबाजी के दौरान किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है।


By - Sagar tv news
03-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.