सागर-खेल परिसर में हो रहे कामों में गति लाने अधिकारीयों ने दिए निर्देश || SAGAR TV NEWS ||
पिछले कुछ समय से सागर में खेल परिसर और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का काम किया जा रहा है। जिसकी स्थिति देखने निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक आरपी अहिरवार और सीईओ राहुल सिंह राजपूत पहुंचे। इस दौरान इंजीनियर मौजूद थे। खेल परिसर में एथलेटिक ट्रैक और पाथवे के साथ ही जॉगिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है। निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने निर्देश दिए कि इसे सॉफ्ट ट्रैक ही रखा जाए। साथ ही सभी काम एक साथ किए जाएं और खेल विकास के कार्यों में गति लाएं। इसके बाद उन्होंने अमावनी में बनाए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर का भी निरीक्षण किया। खेल परिसर निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि हॉकी और फुटबॉल ग्राउंड, एथलेटिक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। साथ ही रिटेनिंग वॉल और वाटर टैंक भी बनाए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी काम एक साथ शुरू किए जाएं। काम की गति भी सुधारें। निगमायुक्त ने फुटबॉल ग्राउंड में नेचुरल घास लगाने का काम भी जल्द शुरू करने की बात कही। साथ ही स्प्रिंगकलर सिस्टम भी लगाएं। वहीँ स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने निर्देश दिए कि यहां लगाई जाने वाली लाइट के सैंपल पहले एप्रूव कराएं। अधिकारीयों ने बारीकी से अमावनी में बनाए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। जहाँ जरुरी दिशा निर्देश दिए।