शिवराज मामा देखो आपके राज में कैसे अंतिम संस्कार करने जाते हैं लोग ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के उमरिया में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहाँ लोग जिला मुख्यालय आदिवासी बाहुल्य वार्ड में शव को नदी पार कराकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। लोग सालों से इस परेशानी को झेल रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। नदी में पुल न होने की वजह से लोगों को शव को कुछ इस तरह नदी पार कर ले जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो कई सालों से उन्हें रोजमर्रा के कामकाज समेत अंतिम संस्कार के लिए इसी तरह नदी पार कर आवागमन करना पड़ता है। बावजूद इसके इस नदी पर आज तक पुल नही बनाया जा सका है।
नगर को स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर अरबों रुपये खर्च किये जा चुके हैं। इसी नदी में पुल बनाने के लिए पूर्व में 50 लाख की राशि भी जारी कर दी गई थी। जिसमें से 15 लाख खर्च भी कर दिया गए। लेकिन पुल निर्माण अभी तक नही हुआ। जिसका खामियाजा यहां के रहवासी भुगत रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो इस असुविधा से लोगों को बचाने जल्द ही नदी में पुल बनाया जाएगा।
बता दें आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले में पूर्व सासंद और कद्दावर आदिवासी नेता ज्ञान सिंह सहित प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह और प्रशासनिक अमलों की फौज मौजूद है। लेकिन फिर भी विकास के नाम पर ये हाल है।


By - rajkumar goutam umariya
02-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.