मध्यप्रदेश का नाम फिर रोशन कर दिया इस बेटी ने || SAGAR TV NEWS ||

 

पन्ना जिले की पर्वतारोही बेटी गौरी अरजरिया ने एक बार फिर मध्यप्रदेश और पन्ना का नाम रोशन किया है। गौरी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड स्थित तुंगनाथ चंद्रशिला की 13,500 फीट ऊंची पीक को अपने समूह इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन के साथ सबमिट कर तिरंगा फहराने मे बडी सफलता हासिल की है। हाड़ कपकपा देने वाली इस भीषण ठंड पर गौरी की यह उपलब्धि बेशक बडी कठिनाई पूर्ण रही होगी, लेकिन गौरी ने अपने अटूट साहस और दृढ संकल्प से आखिरकार यह कर दिखाया। मध्यप्रदेश में पहाड़ों की नाम से मशहूर हो चली गौरी अरजरिया की इस उपलब्धि के बाद पन्ना पहुचने पर उनका हीरों के शहर पन्ना में गर्मजोसी के साथ स्वागत किया गया। गौरी का अब लक्ष्य विदेशों के पहाड़ों पर भी भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फ़हराना है। गौरी का सपना विश्व के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी पर तिरंगा लहरा राष्ट्र गायन कर अपने देश का नाम रोशन करना है।जिसके लिए उसने आगे कदम बढ़ा दिए है।


By - Deepak Sharma Panna
02-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.