सागर में चोरी करते 2 चोर रंगेहाथ गिरफ्तार लोगों ने पकड़कर फिर किया ये हाल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में शिवाजी वार्ड स्थित एक सूने मकान में चोर घुस गए। तभी मकान मालिक भी पहुंच गया। ताला टूटा और घर में चोर देख शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। भाग रहे चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़कर थाने लाई। वारदात में पकड़े गए बदमाशों में एक नाबालिग भी शामिल है।फरियादी आदर्श उर्फ टिंकू साहू का भाई रविवार को मां का इलाज कराने के लिए गया था। आदर्श अपनी दुकान पर था। इस दौरान घर में ताला लगा था। सूना मकान होने का फायदा उठाकर रात करीब 12 बजे चोर ताला तोड़कर घुस गए। तभी आदर्श घर पहुंच गया। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और अंदर लाइट जल रही थी। चोर होने के संदेह में आदर्श ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। शोर सुनकर बदमाश मौके से भागे।लेकिन लोगों ने धरदबोचा। भीड़ ने बदमाशों की धुनाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में बाइक पर सवार 4 संदिग्ध नजर आए है। दो बदमाशों को बाइक सवार वारदातस्थल पर छोड़कर चले गए थे। वे कुछ दूरी पर खड़े हुए थे। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य साथियों की तलाश कर रही है।साथ ही गोपालगंज थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी सनिल सोनी और 16 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


By - Sagar tv news
31-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.