भाजपा विधायक ने फोन पर रोजगार सहायक को कहे अपशब्द || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की नाराजगी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे जनता दरबार में रोजगार सहायक को फोन पर धमकाते नजर आ रहे हैं, साथ ही कॉल काटने के बाद गाली भी दे रहे हैं। MLA ने कहा- शॉट इसके बाद उन्होंने गाली भी दी। विधायक इस बात से नाराज थे कि जानकारी के बाद भी रोजगार सहायक वहां नहीं पहुंचा था।बता दे की वीरेंद्र रघुवंशी जिले की कोलारस सीट से विधायक हैं। मामला दो दिन पुराना है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। रघुवंशी अपने विधानसभा क्षेत्र के रांची गांव में जनता दरबार लगाने पहुंचे थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक शाम 4 बजे गांव में पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाईं।


By - Sagar tv news
31-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.