मानव अंग पहुंचाने बनाया ग्रीन कोरिडोर एंबुलेंस ने 15 मिनिट में नापी 23 किमी की दूरी
राजधानी भोपाल में बंसल अस्पताल से न्यू चिरायु अस्पताल तक अंगदान के लिए मानव अंग पहुंचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस भोपाल द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। इस कॉरिडोर में 23 किलोमीटर की दूरी एंबुलेंस द्वारा महज 15 मिनट में तय की गई है। बताया गया की इस पूरी व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल के साथ 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 2 निरीक्षक, 2 सूबेदार, 9 उपनिरीक्षक, 8 सहायक उपनिरीक्षक, 54 आरक्षक/प्रधान आरक्षक और 7 STS मोबाइल लगाए गए थे। जिसमें कुल 90 का यातायात बल लगाया गया था।