खुरई में भारी बवाल के बाद बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह हमारे 100 कार्यकर्ताओं को आई चोटें

सागर जिले के खुरई में सेल्फी प्वाइंट को लेकर भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए । स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। जानकारी मिलते ही नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी खुरई पहुंच गए हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगो या जिन गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला किया है। उसमें 100 कार्यकर्ता घायल हुए। मुख्यमंत्री को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
दरअसल 17 जनवरी को ऑफिसर कॉलोनी में एसडीएम बंगले के पास सेल्फी पाइंट को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इसके अलावा सहोद्रा राय वार्ड में भी सेल्फी प्वाइंट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। उसी को लेकर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 8 लोगों को झूठे मामले में फंसाया गया है वहीं भाजपा आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
इसी दौरान खुरई नगर पालिका के पास भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। पुलिस पहले भाजपा- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मशक्कत करती रही लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी तो लाठियां भांजनी पड़ी।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई के विकास से कांग्रेस के कुछ लोगो को बहुत तकलीफ है। पिछले दिनों सेल्फी पॉइंट को तोड़ दिया था। इसमें नामजद एफआईआर होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए एसडीएम कार्यालय जा रहे थे लेकिन एसडीएम ऑफिस पर पहले से जमा कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गुंडों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। लगभग 100 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बारे में हमने पूरी जानकारी मुख्यमंत्री जी को दी है मुख्यमंत्री जी ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिन कांग्रेस के लोगों ने या जिन गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया है यह कार्य करता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
27-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.