बूथ स्तर की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आदिवासी के घर खाया खाना

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा के पठारी गांव पहुंचे। जहां 204 बूथ क्रमांक के प्रवास के दौरान सबसे पहले माँ ज्वाला शक्तिपीठ जाकर देवी माँ की पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। जहां पन्ना समिति की बैठक बूथ क्रमांक 204 में शामिल होते हुए सभी बूथ प्रभारियों को बूथ विस्तारक योजना के तहत हर बूथ को सक्षम और मजबूत बनाने को लेकर इस अभियान के बारे में सभी भाजपाइयों से चर्चा की साथ ही सभी बूथों को डिजिटल बनाने की बात कही। वीडी शर्मा ने पठारी गांव में भाजपा की शुरुआत करने वाले दिवंगत नेता राजाराम पांडे के घर पहुंचकर उनकी धर्म पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए दिवंगत नेता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये। वहीँ दिवंगत पांडे के नाती को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा यदि आप लोगों को किसी प्रकार से समस्या हो तो सीधे संपर्क करें। इसी तरह पूरे गांव में वरिष्ठ और रिटायर्ड लोगों के घर-घर जाकर सभी से मुलाकात की।कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रधानमंत्री हितग्रहि आदिवासी समनु कोल के घर उनके साथ बैठकर भोजन किया।


By - sagar tv news
24-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.