मुख्यमंत्री को सागर किसने भेजा था उन्होंने खुद बताया || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बूथ विस्तारक योजना के तहत सागर जिले केसली पहुंचे । इस दौरान उन्होंने बसा गांव में लोकगीत गाती आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंचे, महिलाओं के साथ बैठकर ही उन्होंने नगड़िया बजाई, जिस पर महिलाएं नाचते हुए नजर आई।
वही कोरोना के बढ़ते मामलों पर लॉक डाउन को लेकर बनी संसय की स्थिति पर बोले की धंधा पानी चलता रहे इसलिए लॉक डाउन नहीं लगाया लेकिन सावधानी बनाये रखे।
दरअसल रविवार को बूथ क्रमांक 59 पर बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए इसमें उन्होंने पन्ना प्रभारियों के साथ बैठक ली और कहा की यहां पर बहुत पुराना काम भारतीय जनता पार्टी का यहां पर है।
इसके अलावा सबसे पहले उन्होंने बसा पहुंचकर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में माथा टेका, और आदवासी ब्रजेश मसकोले के घर भोजन किया। कार्यकर्ताओ से चाय पर चर्चा की। और गांव में निकले इस दौरान आदिवासी महिलाओं लोगों से समस्याओं के बारे में जाना कुछ समस्याओं को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए, इस दौरान महिलाओं ने बिजली-पानी जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी दी वही इस क्षेत्र में स्व सहायता समूह संचालित करने वाली महिलाओं को 3-3 लाख राशि स्वीकृत की गई है।


By - Sagar tv news
23-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.