सागर/देवरी में मुख्यमंत्री आगमन के पहले कांग्रेसी नज़रबंद विधायक ने CM पर साधा निशाना | SAGAR TV NEWS

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रविवार को संगठन पर्व अंतर्गत बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होने केसली के वसा गांव पहुंचे। सीएम के दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नज़रबंद कर दिया। जिस पर पूर्व मंत्री और देवरी विधायक हर्ष यादव ने निशाना साधा और कहा की हमारा ये संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। दरअसल कांग्रेसियों द्वारा सीएम को घेरने की तैयारी थी। साथ ही कई सूत्रीय ज्ञापन भी देना था। लेकिन मुख्यमंत्री चौहान के सीएम के आगमन पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन तैयारी को लेकर प्रशासन द्वारा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ को सुबह से उनके घरों से उठाकर नज़रबंद कर दिया। कार्यक्रम आयोजन तक विकासखंड के अलग-अलग थानों में पुलिस निगरानी में रखा गया। जब सीएम वापिस चले गए तब सभी को छोड़ा गया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने में ही नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


By - Saurabh Nagaria devri
23-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.