सागर में विधायक जैन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंदिर में किया यज्ञ

सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम पॉजिटिव पायी गयी थी। जिसके बाद से वो होम आईसोलेशन में हैं। वहीँ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए के मंदिरों में पूजा पाठ भी होने लगा है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम लाल वेदांती मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया। जहाँ युवा नेता मोनू जैन समेत अन्य लोगों ने अग्नि में आहूति देकर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन के अच्छे स्वास्थ्य की भगवान से प्रार्थना करते हुए कामना की।
गौरतलब है की विधायक जैन कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही संपर्क में आये लोगों से भी चेकअप कराने की बात कही है।-

 


By - sagar tv news
22-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.