सागर- जिंदा जलने से गई जान, 5 दिन पहले हुआ था संक्रमित || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के राजा बिलहरा में शुक्रवार को 76 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग की रिपोर्ट 14 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव आई थी। सूचना पर बिलहरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया।
रज्जू अहिरवार कॉलोनी मोहल्ला राजा बिलहरा 14 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव आया था। संक्रमित आने के बाद उसे अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। बुजुर्ग गुरुवार को घर लौटा था। बुजुर्ग घर में अकेला रहता था। शुक्रवार को बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े और देखा तो बुजुर्ग आग की लपटों में घिरा था। ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों की मानें तो बुजुर्ग संक्रमित होने के बाद गुरुवार को अचानक घर लौट आया था।
रहली एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि वृद्घ की आग से झुलसने के कारण मौत हुई है। वह कोरोना पॉजिटिव भी हुआ था। मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।


By - Sagar tv news
21-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.