पहाड़ों की परी प्रदेश का नाम एकबार फिर करेगी रोशन || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी में पहाड़ों की परी के नाम से विख्यात हो चली पन्ना की पर्वतारोही बेटी गौरी अरजरिया ने एक बार फिर पन्ना ओर प्रदेश को गौरवान्वित करने की ठान ली है।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर गौरी ने एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड ओर विपरीत परिस्थितियों में उत्तराखंड की तेरह हजार 500 फीट ऊंची दुर्गम पहाड़ चंद्र शिला की चोटी पर ध्वजारोहण ओर राष्ट्रगान गायन कर अमृत महोत्सव मनाने का मन बनाया हैं है।इसके लिए वह तैयारियों में जुटी है।ओर वह अपने आप को फिट रखने के लिए प्रतिदिन दस किलोमीटर की रनिंग , साइकिलिंग ओर सूर्य नमस्कार कर रहीं है। गौरी ने चंद्र शिला पीक पर जाने से पहले एवरेस्ट फतह करने का संकल्प दोहराया है।इस बीच गौरी अरजरिया की सफलता के लिए जिला प्रसाशन की ओर से उसे पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। शॉट बाईट। .. इसके पहले भी गौरी ने देश के कई नामचीन पहाड़ों पर चढ़ाई कर देश के तिरंगे को फहरा पन्ना ओर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। पन्ना जिले के सिमरिया की इस किसान की बेटी ने इससे पहले पश्चिम बंगाल में स्थित रेनोक सबमिट किया था जिसकी ऊंचाई सत्रह हजार फीट थी। इसके अलावा गौरी ने पिछले वर्ष 26 जनवरी 2021 को उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ पीक की जिसकी ऊंचाई बारह हजार 500 फीट थी जिसको सबमिट किया था। तीसरी उपलब्धि उन्होंने अक्टूबर 2021 में बिधान चंद्र रॉय पर्वत की अठारह हजार ऊची छोटी पर चढ़ाई कर देश में सुर्खियां बटोरी थी। और पन्ना जिला प्रसाशन ने उसे ब्रांड अम्बेसडर बनाया था। अब गौरी इस राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को पन्ना और प्रदेश वासियों की तरफ से चंद्रशिला पीक पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाने जा रही है। गौरी का सपना विश्व के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी पर तिरंगा लहरा राष्ट्र गायन कर अपने देश का नाम रोशन करना है।वह एवरेस्ट की चोटी पर भी तिरंगा फहराना चाहती है जिसके लिए उसने आगे कदम बढ़ा दिए है।


By - Deepak Sharma Panna
21-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.