रतलाम में पत्नी ने अपने मिलावटखोर पति की खुद ही पोल खोल दी। महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। पत्नी ने फूड अफसरों को बुलाकर कहा कि पति 8 साल से नकली घी बना रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फूड अफसरों ने 38 किलो नकली घी जब्त किया। जिसके नमूने सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। छापे के बाद पति फरार हो गया। मोमिनपुरा की रहने वाली मीना व्यास और उसके पति सुनील व्यास के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।