अचानक सीएम से हुई मुलाक़ात पर ये क्या बोल गए कमलनाथ || SAGAR TV NEWS ||

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्टेट हैंगर पर हुई मुलाकात के बाद कमलनाथ मीडिया पर भड़क उठे। शुक्रवार को मीडिया ने उनसे पूछा कि शिवराज उनसे मिल लिए, लेकिन दिग्विजय सिंह को मिलने के लिए समय नहीं दिया। इस पर गुस्सा होते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज ने उन्हें समय नहीं दिया, बल्कि वह सिर्फ स्टेट हैंगर पर मुलाकात हुई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें लिखित अपॉइंटमेंट चाहिए। टेलीफोनिक अपॉइंटमेंट को मुख्यमंत्री तवज्जो नहीं देते।
कमलनाथ ने कहा कि मैं दो दिवसीय दौरे के बाद छिंदवाड़ा से भोपाल लौटा। उसी समय शिवराज जी भी देवास दौरे के तहत स्टेट हैंगर पर पहुंचे थे। अचानक से स्टेट हैंगर पर हमारी मुलाकात हुई। इसमें सीएम शिवराज ने मुझे बताया कि दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ रहे हैं। मुझे उन्हें समय देने में परहेज नहीं। मैंने भी उन्हें कहा कि इस संबंध में दिग्विजय सिंह से बात करूंगा।
धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह जी ने सच्चाई बताई। वो तो पिछले डेढ़ माह से मिलने का शिवराज सिंह चौहान से समय मांग रहे हैं। आज का समय दिया। अचानक से निरस्त कर दिया। कांग्रेस का पूरा समर्थन डूब प्रभावितों के साथ है। उनके हर संघर्ष में हम उनके साथ हैं।


By - Sagar tv news
21-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.