सागर में कोरोना से बचाव और सुरक्षा के लिहाज से नागरिकों को मास्क लगाने और जागरूक करने के लिए 20 जनवरी से ‘‘ मास्क ही है जिंदगी’’ अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत सागर शहर के मुख्य चौराहे पर लोगों को मास्क लगाए गए साथ ही अच्छे तरीके से मास्क पहनने की हिदायत भी दी गयी है।इसके अलावा नुक्क्ड़ नाटक के जरिये भी लोगों को सन्देश दिया गया। दरअसल नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मास्क ही है जिंदगी’’ अभियान चलाने के निर्देश दिये है। जो 20 दिन चलेगा।
जानकारी के मुताबिक अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है। और मास्क को जन सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के लिए मास्क बैंंक स्थापित किये जा रहे है। साथ ही लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करते हुये मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसे सुरक्षित निपटान की जानकारी देना है क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि नागरिक मास्क तो लगाते है लेकिन उसे ठीक ढंग से नहीं लगाते व उसे यहॉ वहॉ कहीं भी फेंक देते है जो नुकसानदायक है।-
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.