लेडी कांस्टेबल और टीआई की लव स्टोरी पर जमकर चर्चाओं || SAGAR TV NEWS ||

 

 

लेडी कांस्टेबल और टीआई की लव स्टोरी पर जमकर चर्चाओं

लेडी कांस्टेबल और टीआई की लव स्टोरी से पुलिस महकमे से हड़कंप मचा हुआ है। मामला एमपी के जबलपुर से सामने आया है। इश्क की शिकायत एसपी तक पहुँच गयी है। दरअसल कॉन्स्टेबल टीआई के घर पहुंच गई और पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। लेडी कांस्टेबल जबलपुर में तो टीआई संदीप अयाची कटनी जिले के बरही में पदस्थ हैं। पहले दोनों जबलपुर में एक थाने में रहे थे। 25 साल की लेडी कॉन्स्टेबल की शादी नहीं हुई। जबकि 44 साल के टीआई के दो बच्चे हैं। संदीप अयाची का घर जबलपुर में है। जब वो बुधवार दोपहर में जबलपुर आए तभी लेडी कॉन्स्टेबल आ धमकी। कॉन्स्टेबल ने टीआई से शादी करने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को फोन पर पूरा किस्सा सुनाया। उसने एसपी से कहा टीआई संदीप अयाची से मेरी शादी कराओ, नहीं तो सुसाइड कर लेंगे। इसके बाद हंगामा मच गया। बताया गया की लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई के बीच कोतवाली थाने में देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। कॉन्स्टेबल शादी के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हैं। दोनों की नजदीकियां पनागर थाने में बढ़ी थी। लेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी को रोते हुए आपबीती सुनाई और कहा की टीआई अयाची ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पत्नी जैसे संबंध बनाए। अब वे शादी से मना कर रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ टीआई अयाची की पत्नी ने कोतवाली थाने पहुंचकर लेडी कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिसमें ब्लैकमेल किये जाने के आरोप लगाए। हालाँकि इससे पहले भी टीआई अयाची का विवादों से नाता रहा है। उन्हें लाइन अटैच कर जाँच शुरू की गयी है


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
20-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.