बुरे हाल में सड़क किनारे पड़ी थी नवजात की Dead Body || SAGAR TV NEWS ||

 

एक नवजात बच्चे के शव सड़क पर पड़ा हुआ था जिसे कुत्ते नौंच रहे थे और उसे घसीट रहे थे। मामला उमरिया जिले के पाली थानांतर्गत पाली प्रोजेक्ट कॉलोनी में पड़ा मिला। जहाँ ज्ञानपीठ सरकारी स्कूल बी टाइप कॉलोनी से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नवजात शिशु के शव को कुत्तों द्वारा घसीटा जा रहा था। जिसे स्थानीय लोगो ने सुरक्षित करवाया और इसकी सूचना पाली थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर कब्जे में लेते हुए पी एम के लिए सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्ही के जैन ने बताया की नवजात शव लड़की का है। जो की लगभग 3 से 4 महीने का प्रतीत होता है। इस मामले को भ्रूण हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा।


By - rajkumar goutam umariya
19-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.