सागर/खुरई- कलेक्टर ने CMO पर लगाया अर्थदंड CMO ने दो कर्मचारी निलंबित किये || SAGAR TV NEWS ||

 

विवाह सहायता योजना और मृत्यु की दशा में अंत्येष्टि सहायता योजना के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण न करने पर सागर जिले के खुरई नगर पालिका सीएमओ ने दो कर्मचारियों को निलंबित किया है। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय सीमा के अंदर निराकरण न करने पर कलेक्टर ने सीएमओ पर अर्थदंड आरोपित किया था। जिसमें उक्त योजना के 14 आवेदनों का निराकरण न करने पर सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक धन्ना लाल अहिरवार और प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक निहाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन शाखा में बने रहने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है। की कलेक्टर दीपक आर्य ने दो दिन पहले खुरई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर 5500 रुपए का अर्थदंड लगाया था।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
19-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.