सागर/खुरई में बाइक चालक युवक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर,गंभीर घायल।
सागर जिले के खुरई के जमुनिया धीरज गांव के पास घर जा रहे एक बाइक चालक को पीछे से अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती घायल 18 वर्षीय नरेंद्र गौड निवासी हनुमंत पहाड़ी ने बताया कि वह जरूवाखेड़ा रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां से वह अपने घर हनुमंत पहाड़ी लौट रहा था। तभी जमुनिया धीरज गांव के पास पीछे से एक अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया और वह मौके से भाग गया। इसके बाद उसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।