सागर/खुरई में दो पक्षों में हुए विवाद में 8 लोग घायल इलाज जारी
सागर जिले के खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले सुमरेरी गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। जिसमें कुसुम बाई को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष से 2 लोग घायल हो गए। खुरई देहात थाना पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।