हिरण ने लगाई 30 फ़ीट लंबी छलांग शानदार पल कैमरे में कैद || SAGAR TV NEWS ||

 

हिरण ने लगाई तकरीबन 30 फ़ीट लंबी छलांग शानदार पल कैमरे में कैद

जंगली जानवरों के अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक हिरण ने एक बार तकरीबन तीस फ़ीट लम्बी छलांग लगाईं जिसे देख लोग हैरान हैं। ये वीडियो एमपी के छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क का बताया जा रहा है। जहाँ हिरणों की धमाचौकड़ी ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। इसी दौरान ये बेहद खूबसूरत पल एक पर्यटक के कैमरे में कैद हो गया। जिसे देख शायद आपको यकीन न हो। हिरण ने इस तरह जंप लगाई जिस पर यकीन करना भी मुश्किल है। दरसल हुआ कुछ यूं था की पेंच नेशनल पार्क में घूमने निकले पर्यटकों के सामने हिरणों का झुंड आ गया था। इसी दौरान बाकी हिरण तो इधर-उधर भाग गए, लेकिन एक हिरण पर्यटकों को देखकर डर गया। यह हिरण तेजी से भागा और उसने एक ही बार में करीब 30 फीट लंबी छलांग लगाकर पूरी सड़क को पार कर लिया। वो लगभग 10 फीट हवा में ऊपर था।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.