मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का एक साल पूरा मुख्यमंत्री ने जताई ख़ुशी || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण की शुरुआत की गयी थी। जिसका रविवार को एक साल पूरा हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की आज का दिन भारत के इतिहास में हमारे लिए गौरव का दिन है गर्व का दिन है स्वाभिमान का दिन है। आज पूरा 1 साल हो गया। 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण शुरू हुआ था। यह गौरव का दिन दिखाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे वैज्ञानिकों ने हमारे विशेषज्ञों ने, सीएम न कहा की इससे पहले भी महामारी आती थी। लेकिन वैक्सीन के लिए दुनिया के दूसरे देशों की तरफ देखना पड़ता था। हमारे जनता की जिंदगी और स्वास्थ्य उन पर निर्भर होता था।
बताया गया की मध्यप्रदेश में अब तक 10 करोड़ 70 लाख डोज़ लग चुके हैं। पहला डोज़ 5 करोड़ 62 लाख लोगों को लगा है। दूसरा डोज़ 5 करोड़ 8 लाख लोगों को लगा है। वहीँ फ्रंटलाइन वर्करों को भी बूस्टर डोस लगाए जा रहे हैं।


By - Sagar tv news
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.