पन्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों से भरी जिप्सी का हुआ Accident


एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में रविवार को एक जिप्सी हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार चार सैलानी, ड्राइवर और गाइड घायल हो गए। हादसे में जिप्सी भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जिप्सी में 4 सैलानी एक गाइड और ड्राइवर के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सफारी करने जा रहे थे। तभी अचानक जिप्सी पलट गई और जिप्सी में सवार सभी पर्यटक, गाइड और ड्राइवर भी घायल हुआ है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया की सभी चारों पर्यटक झांसी के रहने वाले हैं। घायलों को तुरंत पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.