पिता ने लड़की को डांटा तो उसने किया कुछ ऐसा की दंग रह गए परिजन || SAGAR TV NEWS ||

 

पिता के डांटने से नाराज होकर पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगाने वाली 16 साल की लड़की को एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। लड़की अपनी जान देने करीब 100 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूद गई थी। मामला एमपी के खंडवा जिले से सामने आया। पुलिस ने लड़की को समझा कर परिजनों के हवाले किया। बताया गया की माेरटक्का के प्रेम नगर निवासी 16 साल की युवती मोरटक्का पुल पर पहुंची। यहां उसने नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया था। इसके बाद लोग मदद के लिए पुकारने लगे। इस बीच पुल किनारे दुकान लगाने वाले केवट अर्जुन वर्मा ने लोगों की आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो युवती नदी के बहाव में बह रही थी। वो पुल के नीचे आया और नदी में छलांग लगाकर लड़की को तैरकर बचा लिया। बताया गया की उसके पिता ने खाना बनाने और दोस्तों के साथ खेलने को लेकर डांटा था। जिससे नाराज़ होकर उसने ये कदम उठाया।


By - Sagar tv news
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.