ड्राइवर की हालत हुई ख़राब तो महिला ने चलती बस की स्टेयरिंग थामकर बचाई 24 जानें || STVN INDIA ||

 

 

ड्राइवर की हालत हुई ख़राब तो महिला ने चलती बस की स्टेयरिंग थामकर बचाई 24 जानें || STVN INDIA ||

एक चलती हुई बस में अचानक से ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया जिससे वो नीचे गिर गया। सवारियों से भरी बस में चीख पुकार मच गयी। लोगों को लगा की बस शायद खाई में गिर जाएगी। तभी एक महिला ने साहस दिखते हुए बस की स्टेयरिंग थामी और बस को दस किलोमीटर तक लेकर गयी। और 24 यात्रियों की जान बचा ली। ये घटना महाराष्ट्र के पुणे की बताई जा रही है। जिसके बाद महिला योगिता धर्मेंद्र सातव के साहस और हौसले की सब दाद दे रहे हैं। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बहादुरी का यह कारनामा पुणे की रहने वाली योगिता धर्मेंद्र सातव ने किया जिन्होंने ने न सिर्फ बस को 10 किलोमीटर चलाकर उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके स्थान तक पहुंचाया। बल्कि बस के ड्राइवर को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया था। मामला बीते सात जनवरी का है। जानकारी के मुताबिक पुणे के वाघोली की 23 महिलाओं का ग्रुप 7 जनवरी को शिरूर तालुका के मोराची चिंचोली में घूमने गया था। तभी अचानक यह घटना हुई।वहीँ इसके बाद लोगों की जान बचाने वाली योगिता को सम्मानित भी किया गया।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
16-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.