सागर- पुलिस और व्यक्ति में हुई बहस तू शब्द बोला तो पटक दी बाइक


वैसे तो पुलिस की भाषा कईयों को अच्छे से समझ आ जाती है। लेकिन कभी-कभी मसला अलग भी हो जाता है। अब इस बाइक सवार को ही ले लीजिये जिसे पुलिस ने तू बोल दिया, बस फिर क्या था ये शब्द उसे इतना नागवार गुजरा की उसने बाइक को सड़क पर पटका और चला गया। तस्वीरें सागर जिले के बंडा से सामने आयी। दरअसल हुआ ये था की कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते बंडा में रोको टोको अभियान के तहत मास्क ना लगाने वालों पर चालानी कार्यवाई की जा रही है। इसी दौरान ये व्यक्ति पुलिस से भिड़ गया। क्योंकि उसे पुलिस की तू तड़ाक वाली शब्दावली पसंद नहीं आई। मास्क ना लगाने पर बाइक चालक को पुलिस ने रोका था और मास्क ना लगाने पर चालान करने की बात कही साथ ही तू शब्द बोल दिया ये सुनते ही बके सवार बिफरा गया। और पुलिस से बहस करने लगा उसने जेब में रखा मास्क लगाया। और पुलिस वाले से कहा अभी यहीं बाइक पटक दूंगा उसने कहा पटक दो तो उसने ऐसा ही किया और सामान समर बाइक पटक दी। पुलिस ने उसे मनाने की कोशिश की हालाँकि वो चला गया। जिससे पुलिस गाड़ी को थाने ले आयी। फिर उससे बात की।

 


By - sagar tv news
14-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.