भाभी और उसके परिवार पर ननद ने लगाए कई आरोप !

 


भाभी के परिवार वालों की धमकी, झूठा बदनाम करने और मारपीट करने से परेशान युवती ने पन्ना कलेक्टर के अलावा एसपी को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। बताया गया की युवती जोली अवस्थी की माँ का निधन उसके बचपन में हो हो गया था पिता अक्सर बीमार रहते थे। ऐसे में जोली को दमोह जिले के हटा में रहने वाले बुआ- फूफा ने पाला। और वह अपनी बुआ के यहाँ हटा में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके फूफ़ा के बेटे यानी भाई वेद पटैरिया की शादी करीब दो साल पहले पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के नेगुआ में हुई थी। लेकिन भाई-भाभी की अनबन के चलते उनका मामला कोर्ट में चला गया। ऐसे में अब भाभी के परिजन और संबंधी जोली को परेशान कर रहे हैं। उसका कहना है। कि भाभी अपने मायके मे रहने लगी। लेकिन वो अपने परिवार के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कर रही है। साथ ही दहेज प्रताड़ना का मामला भी लगाया है। लगातार उसे और परिजनों को परेशान किया जाता है। धमकियाँ भी दी जा रही हैं। भाभी के परिवार वालों की धमकी और झूठा बदनाम करने, मारपीट करने से वह बेहद तँग आ चुकी है। जिससे अब कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार लगायी है।

 


By - sagar tv news
14-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.