भीख नहीं मिली तो महिला ने कर ली सुसाइड

बैतूल में एक महिला ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली ।मामला बैतूल के पारदी ढाना का है जहां एक पारदी विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भीख मांगकर गुजारा करती थी। आत्महत्या की वजह भीख का न मिलना बताया जा रहा है। उसका पति भी दो दिन से राशन की दुकान के चक्कर लगा रहा था।लेकिन उसे राशन नही मिला। वह घर लौटा तो पत्नी फांसी पर लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि 22 साल की रिंकी पारदी की ढाई साल पहले ही राजकुमार से शादी हुई थी। उसका 17 महीने का बच्चा भी है। महिला का पति राजकुमार गुरुवार को राशन लेने बैतूल से चौथिया गया था। जब बैतूल लौटा तो रिंकी की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि हफ्ते भर से दोनो को भरपेट खाना नही मिल रहा था। राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी रिंकी भीख मांगने जाती थी। लेकिन भीख में खाना नही मिल रहा था। इसलिए उसने फांसी लगा ली। बाईट इधर महिला की मौत को लेकर पुलिस कारणों की जांच कर रही है। एसडीओपी बैतूल नितेश पटेल का कहना है कि महिला मानसिक तनाव में थी।आर्थिक तंगी के चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि महिला के शार्ट पीएम रिपोर्ट में उसके पेट मे भोजन पाया गया है।


By - sagar tv news
14-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.