वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला बोले- दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं;

 

राजनीति में अभद्र टिप्पणी करना नेताओं के लिए कोई नई बात नहीं है। मौजूदा हाल में राजनीति का स्तर यहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते है। भाजपा अध्यक्ष यही नहीं रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए देशद्रोही, फ्रॉड, नौटंकी बाज जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह को बेहूदा कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैतूल में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।


By - Mahesh Chandel betul
13-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.