लव मैरिज से नारज युवक ने जीजा पर किया फायर | TOP_10_MadhyaPradesh 12/01/2022

 

भीषण हादसे में पिता-पुत्र की मौत  
छतरपुर जिले के नौगांव-छतरपुर के बीच गांव सिंगरावन कला के पास फोरलेन पर मंगलवार देर शाम हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के दो टुकड़े हाे गए। कार में भी आग लग गई। बाइक सवार पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रक और कार में हुई भिड़ंत
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में डाक से लदे ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना का कारण घना कोहरा माना जा रहा है।

मासूम छात्रा की सड़क हादसे में मौत
भिंड के फूप थाना क्षेत्र एक मासूम छात्रा को ट्रक ने हाईवे पर रौंद दिया। यह घटना करीब पौने चार बजे की है। छात्रा स्कूल से वापस घर लौट रही थी, तभी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के शव को पुलिस ने पीएम के लिए भिंड भेज दिया।

जीजा पर चलाई गोली
रतलाम के लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई।  स्कूटी पर सवार युवक ने चौराहे पर खड़े युवक पर गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह परिहार नाम के युवक ने कुछ महीने पहले लव मैरिज की थी

अस्मत झाड़-फूंक के बहाने लूटी
इंदौर में एक लकवा मरीज से दरिंदगी का मामला सामने आया है। इलाज की आस में आई महिला की अस्मत झाड़-फूंक करने वाले ने ही लूट ली। ढोंगी बाबा ने महिला के पति को टोटका करने के लिए घर से 10 किलोमीटर दूर भेज दिया। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पानी में डूबने से महिला की मौत!
छिंदवाड़ा जिले की अंबाड़ा चौकी के ग्राम हर्राढाना में एक महिला पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला तथा पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बदमाश लूट कर हुए फरार
छतरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोलपंप पर लूट की। जिसकी तलाश की जा रही है। चोरी पूर्व मंत्री और विधायक मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) पर हुई है। पंप पर तीन हथियारबंद युवकों ने लूटपाट की है। उन्होंने पंप कर्मी को गोली भी मारी जिससे वह बाल-बाल बचा।


फौजी पति, जेठ पर कराई FIR
ग्वालियर में एक फौजी की पत्नी ने अपने ही जेठ पर 18 साल से शारीरिक शोषण करने और पति पर अपने भाई की तरफ ही बोलने पर FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति की बॉर्डर पर ड्यूटी थी। पति के बाहर होने पर जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता था।


SI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
सागर के गढ़ाकोटा में दमोह-जबलपुर रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले के बाजू में स्थित 9 दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। रात्रि गश्त को लेकर पुलिस कर्मियों की निष्क्रियता उजागर हो गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने एक एसआई समेत 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

गजानन का हुआ भव्य श्रृंगार
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। भगवान के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते है। मंदिर में भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया। भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें शुद्ध घी और सिंदूर लगाया। गणेश जी के साथ ही रिद्धि-सिद्धि को लाल रंग के नए वस्त्र पहनाए गए।


By - Sagar tv news
12-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.