बारिश के साथ धुंआधार बरसे ओले चारों तरफ बिछी ओले की चादर || SAGAR TV NEWS ||

 

धुंआधार बारिश और ऐसी ओलावृष्टि की किसान सिर पटकने मजबूर है। जी हाँ अभी किसानों पर कहर बरपना कम नहीं हुआ। कश्मीर सा दिखाई देने वाला ये नज़ारा एमपी के सिवनी जिले का है। ओले देखकर आपको खुद अंदाज़ा हो जायेगा की क्या आलम रहा होगा। हर तरफ सफेद चादर बिछ गयी जिले के कुरई, बरघाट, सिवनी, केवलारी सहित कई अन्य क्षेत्र में मंंगलवार दोपहर बाद ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व अमला सूचना मिलते ही नुकसानी का सर्वे करने किसानों के खेतों और गांवों में पहुंच रहा है। बताया गया की कुरई विकासखंड के अलावा सिवनी ब्लॉक के कुछ गांवों में मंगलवार शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बरघाट ब्लाक के गंगेरूआ, आष्टा, टिकारी, आमागढ़ सहित आसपास के गांवों में ओले बरसे। सिवनी ब्लॉक के भोमा, कान्हीवाडा़ और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से खेतों में ओले की परत जम गई। केवलारी ब्लॉक के केवलारी और पलारी के साथ ही आस-पास के गांवों में भी ओला वारी हुई।
कुरई ब्लॉक के 20 से ज्यादा गांव में ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। यहाँ आंवला आकार के करीब 5 मिनट तेज बारिश के साथ ओले बरसने से फसलों और कबेलू वाले मकानों को क्षति पहुंची है। राजस्व विभाग सर्वे कर रहा है जिसके बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति साफ़ हो पाएगी। कुरई ब्लॉक के मोहगांव, सुकतरा, पोतलई, थावरजोडी़, गोडेंगांव, करहैया, बंजर, ऐरमा, जुमनिया, कलबोडी, हरहरपुर, आगरी, आलेसुर, गोपालगंज और अन्य गांवों में खेतों में लगी गेहूं की फसल बिछ गई। बाकी सब्जियां भी नष्ट हो गयी। जानकारी के मुताबिक किसानों को मुआवजा दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं।


By - Puneet Kapoor seoni
12-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.