MP | लापता महिला वनकर्मी जंगल में इस हाल में मिली, महकमे में हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||
बुरहानपुर जिले में तीन दिन से लापता एक महिला वनकर्मी जंगल में बेहोशी की हालत में मिली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुरहानपुर रेफर किया गया। डॉक्टर के मुताबिकचेहरे पर मामूली सूजन नजर आ रही थी। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। बताया जा रहा है कि महिला ललिता अन्ना के पति ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी नेपा नगर थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार दोपहर महिला वन कर्मी सिविल-बाकड़ी के जंगल में रोड से करीब 3 किमी अंदर बेहोशी की हालत में मिली।