सागर - वृंदावन बाघ मंदिर ट्रस्ट के किस निर्माण को हटाने की मांग कर रहे महंत

 

 


 सागर स्मार्ट सिटी प्रबंधन के एबीडी एरिया में तिली से दीनदयाल नगर रोड एसआर 1 के चौड़ीकरण में हटाये निर्माणों से अतिप्राचीन वृंदावन बाग मंदिर का दूसरा द्वार पहली बार दिखाई देने लगा है। इस मंदिर में चार कुंड हैं जिनमे मुख्यद्वार पर मुखारबिंद कुंड और पीछे की ओर चरणकुंड स्थित है जो पहली बार आमजन को दिखाई देने लगा है। यहां स्थित जर्जर बावरी और टूटेफूटे निर्माण सामने आने से वृन्दावनबाग़ मठ द्वारा सौन्दर्यकरण का काम शुरू किया गया है। लेकिन यहां स्थित एक जर्जर मकान अब भी मंदिर की सुंदरता में टाट में पैबंद साबित हो रहा है। इस संबंध में मंदिर के महंत श्री नरहरिदास जी ने बताया कि प्रशासन को सूचित किया है मकान जर्जर अवस्था में है जिसे निश्चित रूप से हटाया जाना है। अधिग्रहण में हटाये गए मकानों से लोगों को विस्थापित किया गया है। इस मकानमे कोई निवासरत नहीं है यह केवल अस्थाई प्रतिष्ठा का विषय बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भक्त दोनों द्वार से ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे। यहां मीन (मछली) दर्शन के लिए कुंड में विभिन्न मछलियां छोड़ी जाएंगी। स्मार्ट सिटी के मापदंडों को देखते हुए एबीडी एरिया में यहां इस द्वार का भी सौन्दर्यकरण होगा। जो मंदिर की भव्यता के साथ स्मार्ट सिटी के लिए भी सहायक होगा


By - sagar tv news
11-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.