बारिश-ओले से नष्ट फसल देख रोने लगे किसान पूर्व MLA के पैरों में गिरकर मांगा मुआवजा

लगातार तीन दिन बारिश और ओलों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेत से लेकर अनाज मंडी तक किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। शिवपुरी के कोलारस में खराब फसल देखने गए कलेक्टर और पूर्व विधायक के पैरों में गिरकर किसान रोने लगा। बर्बाद फसल दिखाकर मुआवजे की मांग की। शिवपुरी के कोलारस में फसल का जायजा लेने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, कोलारस के पूर्व विधायक महेंद्र यादव के साथ कई गांव में पहुंचे। कलेक्टर व पूर्व विधायक को देख किसानों का दर्द फूट पड़ा। किसान अधिकारियों और महेंद्र सिंह के पैरों में गिरकर रोने लगे। ग्राम दीघोद में किसान जानकी लाल धाकड़ का यहां तक कहना था कि साहब, हमारे प्राण नहीं निकल रहे, बाकी सब खत्म हो गया है।किसानों का अधिकारियों से कहना है कि बाढ़ के समय भी उनके नुकसान का जायजा लिया गया। सर्वे हुआ, लेकिन आज तक न तो मकान गिरने का मुआवजा मिला है और न ही फसल का। ऐसे में इस बार मुआवजा मिलेगा, इसकी क्या गारंटी है।

 


By - sagar tv news
10-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.