MP | रिहायशी इलाके में घुस आया मगरमच्छ देखकर सकते में आये लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के शिवपुरी नगर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में अक्सर मगरमच्छ चहलकदमी करते नज़र आ जाते हैं। जिसका कारण नगर के नजदीक ही दो बड़े तालाब हैं। जिनमें हजारों की संख्या में मगर है। नगर चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास भी एक मगरमच्छ देखा गया। जिससे लोग सहम गए। जब स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। जब घण्टों के इंतजार के बाद रेस्क्यू टीम नहीं पहुँची तो स्थानीय लोगों ने ही बिना सुरक्षा उपकरणों और मगरमच्छ की सुरक्षा के बिना ही तालाब के नजदीक छोड़ दिया।
जब इसकी सूचना पुलिस को लगी तो वहाँ तत्काल ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुँच गई। पुलिस का कहना है। सूचना मिलने के बाद यहां आये हैं। बताया गया की मगरमच्छ की लंबाई 6 से 7 फ़िट है।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
09-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.