सागर- बढ़ते संक्रमण को रोकने जिले में मास्क न लगाने पर काटे गए चालान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राहतगढ़ नगर परिषद और पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से रोको टोको अभियान चलाया। जहाँ बिना मास्क लगाए घूम रहे 58 लोगों के चालान काटे गए हैं। दरअसल सागर जिले में हर दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर बीते दिन प्रदेश सरकार के मंत्री और सागर के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में सागर जिले में रोको-टोको अभियान प्रभावी रूप से चलाने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद राहतगढ़ में संयुक्त रूप से रोको-टोको अभियान चलाया गया। जिसमें पैदल, बाइक सवार, बस ड्राइवर और बस में सवार यात्री जो बिना मास्क के पाए गए ऐसे करीब 58 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। वहीँ लोगों को मास्क लगाने की सख्त समझाइश दी गई है की घर से निकलते वक्त मुँह पर मास्क जरूर लगाएं। इस दौरान कुछ लोग यहाँ वहां भागते नज़र आये।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
09-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.