गौ भक्तों ने पेश की अनूठी मिसाल निधन के बाद ढोल बाजे के साथ निकाली अंतिम यात्रा
गाय की मौत के बाद गौ प्रेमी लोगों की भक्ति का अनोखा नज़ारा सामने आया है। तस्वीरें रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के इमझिरी गांव से सामने आयी हैं जहाँ एक ब्रह्मचारिणी गाय की मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने गाय की ढ़ोल बाजे के साथ शव यात्रा निकाली। जिसमें महिला पुरुष बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे । वहीं गाय को मिट्टी समाधि दी गई। गाय को श्रद्धांजलि देकर नगर में भंडारे का आयोजन कर लोगों को गौ प्रेम की अनोखी परम्परा का आगाज किया। ग्रामीणों ने सैकड़ो कन्याओं को भोज कराकर नगर भंडारा किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को एक गाय रखने की प्रशासन शासन से मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गाय की उम्र 18 साल की थी और यह ब्रह्मचारिणी थी। अभी तक जनी नही थी। गाय की विशेषता थी कि आज तक किसी को उसने नुक्सान नहीं पहुँचाया। रोज गाय 5 से 7 घर पहुँचकर भोजन लेती थी। साथ ही बताया कि किसी के खेत में भी गाय ने कोई नुकसान नही किया था। वो खेतों की मेड़ पर चरकर वापिस आ जाती थी।