विधायक को करना पड़ा आमजनता के विरोध का सामना, पहली बार दिखा लोगों में गुस्सा || SAGAR TV NEWS ||

 

बैतूल जिले के पाथाखेड़ा से भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के विरोध का उस समय जमकर सामना करना पड़ गया। जब विधायक एक निजी कार्यक्रम में सारनी पहुंचे थे। विधायक के आने की खबर पहले से ही लोगों को थी। कोई विरोध में ताली बजा रहा था तो कोई थाली पीट रहा था। जैसे ही विधायक का काफिला जय स्तंभ चौक पहुंचा। वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को घेर लिया और नारेबाजी करना शुरू कर दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायक के बीच काफी देर तक उजड़ते शहर को बचाने बहस हुई। जिसमें विधायक यह बोलते कैमरे में कैद हुए कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या प्रयास किए। जिस पर विधायक को जवाब मिला कि हमारा विधायक भाजपा का है या कांग्रेस का। विधायक ने कहा क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रयास तो हो रहा है। कोयला खदान खुलने की स्थिति में है। विधायक का विरोध होता देख पुलिस अपनी भूमिका में आई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेडऩे का प्रयास किया। कुछ नेताओं को पुलिस ने उठाकर दूर छोड़ा। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और विधायक की मौजूदगी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की


By - Kalidas Chauraha betul
08-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.