सागर/बीना में कछुआ गति से हो रहा हैं ओवर ब्रिज का निर्माण कलेक्टर-विधायक ने जताई नाराजगी
सागर जिले के बीना शहर रेलवे लाइन से घिरा होने की वजह से झांसी रेलवे फाटक सागर रेलवे फाटक और पुरी रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सागर कलेक्टर दीपक आर्य और विधायक महेश राय ने कछुए की चाल से हो रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया है। नई बस्ती में ओवरब्रिज निरीक्षण के बाद गांधी तिराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। आम जनता की परेशानी को देखते हुए विधायक ने नाराजगी जाहिर की है। और कलेक्टर से ओवर ब्रिज का जल्द निर्माण कराने की बात कर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की बात की है। वही कलेक्टर दीपक आर्य ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की बात कही है