स्पा सैलून में गंदा काम करते पकड़े गए लड़के लड़कियाँ | TOP_10_MadhyaPradesh 06/01/2022 || STVN INDIA ||

 

डकैतों ने इंदौर पुलिस को पीटा
इंदौर पुलिस के दो जवानों को डकैतों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बुधवार देर रात बड़गोदा इलाके की है। डकैत पहले कर्नल एकेडमी के पास सिग्नल विहार में घुसे। कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड से सामना होने पर उसकी बंदूक छीन ले गए।

सिक्योरिटी गार्ड पर रेप का आरोप
भिंड के गोहद चौराहे थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने निजी बैंक के सिक्योरिटी गार्ड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर बलात्कार समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीवद्ध कर लिया है।

नोट गिनने की मशीन मंगवाई
दमोह के होटल-शराब कारोबारी शंकर राय और कमल राय के ठिकानों पर गुरुवार सुबह को इनकम टैक्स ने एक साथ रेड की है। अधिकारियों ने दोपहर 3 बजे नोट गिनने की मशीन और खाली पेटियां मंगवाई हैं।

7 लाख के मोबाइल ले उड़े चोर!
छिंदवाड़ा में पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती देते हुए मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए यहां रहते 7 लाख कीमती मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। दरअसल फुल टू मोबाइल शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन और एसेसरीज को चुरा ले गए।

विदेशी युवतियां और लड़के पकड़ाए
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला थाना पुलिस ने महिला थाने ने सेक्स रैकेट पकड़ा है। यहां शगुन आर्केड में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने यहां से विदेशी युवतियां और लड़कों को पकड़ा है। फैमिली सलून स्पा स्किन क्लीनिक के नाम पर यहां देह व्यापार चलाया जा रहा था।


3.15 करोड़ का गांजा पकड़ा
इंदौर के राऊ बायपास के पास 3.15 करोड़ का गांजा पकड़ा गया है। 1575 किलो गांजा आंध्रप्रदेश के ट्रक से लाया जा रहा था। गांजे को नमक की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था। DRI की इंदौर जोनल यूनिट ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है।


धोखाधड़ी के 4 आरोपी गिरफ्तार
सागर पुलिस ने फाइनेंस के ट्रैक्टर्स को धोखाधड़ी कर बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों के कब्जे से 4 ट्रैक्टर और एक बाइक बरामद की गई है। एसपी तरुण नायक ने खुलासा किया।


सर मैं जिंदा हूं...
सर मैं जिंदा हूं... सरकारी कागज में एक गलत एंट्री ने मुझे चार साल पहले ही मार डाला। उसके बाद से मैं खुद को जिंदा साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहा हूं। बुरहानपुर में एक युवक ने कलेक्ट्रेट में यह बात कही।

बारिश के साथ ओले भी गिरे
राजगढ़ में सुबह से ही बादल छाए हैं। वहीं सुबह 9 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिले में बुधवार को शाम 7 बजे अचानक राजगढ़ और खिलचीपुर के तंवरवाड़ के आसपास के गांव में तेज हवा के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। जिससे किसानों की खड़ी फसलों में नुकसान हुआ।


कैदियों के बीच बैठकर सांसद ने कथा सुनी
केंद्रीय जेल सागर में जेल अधीक्षक के द्वारा 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है सांसद के द्वारा जेल पहुंचकर बंदियों के बीच कथा सुनी।


By - sagar tv news
06-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.