पैरोल आई महिला कैदी से जेल प्रहरियों ने लूटी अस्मत | TOP_10_MadhyaPradesh 05/01/2022 || STVN INDIA |

 

65 साल की प्रेमिका की हत्या
मंदसौर में 20 साल छोटे प्रेमी ने प्रेमिका की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। 65 साल की प्रेमिका ने खाना बनाने से मना किया तो प्रेमी आगबबूला हो गया। महिला की हत्या के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

 विवाहित महिला ने की आत्महत्या
छतरपुर में एक युवती का ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ससुराल वाले उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला जिले के चेतगिरी कॉलोनी का है।



इलाज के दौरान मौत
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव की है। 70 साल की बाई पति मलटुआ अहिरवार छतरपुर से बस पर अपने गांव निवारी गई थी।


महाकाल मंदिर में नई सुविधा
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24x7 टोल फ्री नंबर शुरू किए गए हैं। श्रद्धालु महाकाल मंदिर के बारे में दान, दर्शन, आरती, पूजन और दूसरी जानकारी ले सकेंगे। नंबर 24 घंटे सातों दिन चालू रहेगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने फेसिलिटी सेंटर-1 में कंट्रोल रूम और जन सुविधा केन्‍द्र शुरू किया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी है।

गृहमंत्री की दिल्ली दौड़ पर सियासत
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के विशेष विमान से दिल्ली जाने के बाद मध्य प्रदेश में सियायत तेज हो गई है। इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने तंज कसा था। डॉ. मिश्रा मंगलवार शाम अचानक लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे से बंद कमरे में चर्चा हुई।


महिला के साथ जेल प्रहरियों ने किया रेप
आलीराजपुर जिला जेल के दो जेल प्रहरियों पर पैरोल पर छूटी एक महिला कैदी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला अपने पति के साथ ही आलीराजपुर जेल में सजा काट रही है। पैरोल पर छूटने के बाद जब वह पति से मिलने आई, तो दोनों जेल प्रहरियों बहला-फुसलाकर उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जोबट उप जेल भेज दिया है।


नागदा की ग्रेसिम फैक्ट्री में गैस रिसाव
उज्जैन के नागदा स्थित ग्रेसिम फैक्ट्री में एसिड प्लांट में बुधवार को ब्लास्ट हो गया। इससे गैस का तेजी से रिसाव होने लगा। 45 मिनट तक पूरे शहर की सांसें अटकी रही। एसिड प्लांट में इवेपोरेटर का मेंटनेंस किया जा रहा था। इस दौरान वॉल्व फट गया। फैक्ट्री में गैस रिसाव से भगदड़ मच गई।



राजस्व एवं परिवहन मंत्री संक्रमित
सागर में 6 माह बाद एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके पहले जून 2021 में दहाई के अंक में कोरोना मरीज मिल रहे थे। मंगलवार को आईं जांच रिपोर्ट में मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

MP में फिर बनेंगे कंटेनमेंट जोन
मध्य प्रदेश में 13 दिन में कोरोना को लेकर दूसरी गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश में मेले पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शादी में दोनों पक्ष मिलाकर अधिकतम 250 लोग ही शामिल होंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को यह गाइडलाइन भेज दी है। वे जिले वाइज विस्तार से अलग गाइडलाइन जारी करेंगे।



8 जनवरी से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा
मध्यप्रदेश पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होगी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) परीक्षा का आयोजन करवाएगा। परीक्षा में 12 लाख 72 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे। प्रदेशभर में 74 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

 

 


By - sagar tv news
05-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.